रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बीते 17 दिनों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश में नए सिरे से कलर जोन का निर्धारण किया है. 1 जून की तारीख से जारी आदेश की तुलना में पहले के आदेश से अलग इस बार बड़े बदलाव किए गए हैं. मौजूदा स्थिति में कुल 28 में से 16 जिले के 26 विकास खंडों को रेड जोन (Red Zone) में शामिल किया गया है. तो वहीं ऑरेंज जोन (Orange Zone) की श्रेणी में 17 जिले के कुल 38 विकास खंडों को रखा गया है. कलर जोन निर्धारण के साथ ही कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) की भी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में 126 कंटेनमेंट जोन होने की जानकारी दी है. बता दें कि सबसे बड़ा बदलाव राजधानी रायपुर (Raipur) में देखने को मिला है. पिछले सूची में ग्रीन जोन (Green Zone) में शामिल रायपुर इस बार रेड जोन में शामिल हो गया है. सरकार ने रायपुर शहरी को रेड जोन में शामिल किया गया है.
बालोद- डौंडीलोहारा
कोरबा- कोरबा
जशपुर- पत्थलगांव, बगीचा, दुलदुला

