छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 564, एक्टिव केस 433

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिस तेजी से संक्रमण बढ़ता जा रहा है रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं. यह इस बात की ओर संकेत हैं कि आने वाले समय में स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है. बीते 17 दिनों में औसतन रोज 29 नए मरीज मिल रहे हैं. स्थिति यह है जितना अनुमान लगाया गया था उससे अधिक तेज गति से नए मरीजों की पुष्टि हो रही है. मंगलवार को भी 15 नए मामले सामने आए जिससे कुल मरीजों (COVID-19) की संख्या बढ़कर 564 हो गई. तो वहीं सूबे में एक्टिव मरीजों की संख्या 433 तक पहुंच चुकी है. अधिकारिक रूप से अब तक एक मौत की पुष्टि हुई है. हालांकि मौत के आंकड़ों को लेकर कुछ विरोधाभास जरूर देखा जा रहा है. कई लोग दावा कर रहे हैं कि कोरोना से मुंगेली और दुर्ग जिले के चरोदा में 1-1 मौत हो चुकी है, मगर अधिकारिक रूप से अब तक रायपुर में ही एक मौत की पुष्टि की गई है.
एक्टिव मरीज की संख्या फिर बढ़ी
छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. स्थिति यह है कि कई जिले hospot बनने की ओर अग्रसर है. हालांकि जिम्मेदार इस जुगत में जुटे हैं कि तमाम इंतजामों के साथ जिलों में संक्रमण का दायरा कम हो और छत्तीसगढ़ में कटघोरा के बाद कोई दूसरा हॉटस्पॉट ना बने. अब पूरी कोशिश कोरोना चेक को ब्रेक करने की ही होगी.
एक नजर एक्टिव मरीजों की संख्या पर
दुर्ग-     03
राजनांदगांव-    36
बालोद-    19
बेमेतरा-    14
कवर्धा-  07
रायपुर-  10
धमतरी-   05
बलौदाबाजार-  16
महासमुंद-    20
गरियाबंद-    02
बिलासपुर- 56
रायगढ़-  19
कोरबा-    22
जांजगीर-  04
मुंगेली-   77
पेंड्रा गौरेला मरवाही-  03
सरगुजा-     08
कोरिया-   28
सूरजपुर-   01
बलरामपुर-    16
जशपुर-   41
जगदलपुर- 03
कांकेर-    17
जांच 73000 के पार
प्रदेश के 28 में से 23 जिले कोरोना के चपेट में हैं. महज 5 जिलों तक ही korona virus संक्रमण अब तक नहीं पहुंचा है. बात अगर जांच कि करें तो प्रदेश के 5 संभागों में बिलासपुर संभाग और जिलों में रायपुर जिला जांच के मामले में सबसे आगे है.  छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 73205 संदिग्धों की जांच की गई हैं जिनमें से 71218 संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव रही. तो वहीं 564 संदिग्ध पॉजिटिव पाए गए हैं. मौजूदा स्थिति में 1431 संदिग्धों की जांच जारी है. बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक 23965 जांच के साथ सबसे आगे तो रायपुर जिला 8795 जांच के साथ टॉप पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *