मोदी सरकार ने किसानों के लिए किए ये एलान, हुए कई बड़े फैसले

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी बैठक हुई है। यह कैबिनेट बैठक पीएम मोदी के आवास पर हुई। इस बैठक में कैबिनेट कई बड़े फैसले लिए। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया किसानों को लेकर लिए फैसले के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया आवश्यक वस्तु कानून में संशोधनों को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसानों और कृषि क्षेत्र के उत्थान में अहम साबित होगा।

प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि सरकार ने किसान हितैषी फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में आवश्यक वस्तु कानून में ऐतिहासिक संशोधनों को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसानों के लिए और कृषि क्षेत्र के उत्थान में अहम भूमिका निभाएंगे।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने मोदी कैबिनेट में हुए फैसले को जानकारी देते हुए कहा कि आज कृषि उत्पादन की कोई समस्या नहीं है। इसलिए ऐसे समय बाधा डालने वाले कानून की कोई आवश्यकता नहीं थी। इस कानून ने निवेश को रोकने का काम किया। इसकी वजह से निर्यात में बढ़ोत्तरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस लटकती तलवार को सरकार ने समाप्त कर दिया। अब किसानों को अच्छे दाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ये बाधा फिर तब लगेगा जब-जब कोई प्राकृतिक आपदा या अत्यधिक महंगाई आएगी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किसान अब कहीं भी अपनी फसल को बेच पाएगा। किसानों को अधिक दाम में अनाज बेचने की इजाजत मिली है। उन्होंने कहा कि कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को लेकर भी निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि हम दुनिया की कंपनियों की हालत के बारे में जानते हैं। भारत में अधिक से अधिक निवेश हो इसके लिए एम्पावर्ड ग्रुप ऑफ सेक्रटरीज का गठन किया गया है और साथ ही हर मंत्रालय में प्रॉजेक्ट डवलपमेंट सेल होगा। इससे भारत में निवेश करना और आसान हो जाएगा। इससे देश की अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कोलकाता पोर्ट का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी करने का निर्णय हुआ है। पीएम मोदी ने इसका एलान 11 जनवरी को ही कर दिया था।

उन्होंने बताया कि फार्मोकोपिया कमिशन फॉर इंडियन मेडिसिन ऐंड होमियोपैथी के आयुष मंत्रालय के अतंर्गत गठन को इजाजत दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *