रायपुर के हर नागरिक की होगी थर्मल स्क्रीनिंग………

रायपुर: कोरोना का संक्रमण छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। हालात को देखते हुए रायपुर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। निगम प्रशासन ने शहर में हर नागरिक की थर्मल स्क्रीनिंग करवाने का फैसला लिया है। इस काम की जिम्मेदारी निगम प्रशासन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मचारियों को सौंपी है।

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रोजाना दर्जनों नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है। आज भी प्रदेश में अब तक 33 नए मरीज मिले हैं। हालांकि अभी स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया। मेडिकल बुलेटिन में नए मरीजों के आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। अब तक प्रदेश में कुल 606 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है, जबकि 471 मरीजों का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *