छत्तीसगढ़ में कोरोना से दूसरी मौत, चरोदा की 55 साल की महिला ने तोड़ा दम

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (Coronavairus) संक्रमण से दूसरी मौत हो गई है. भिलाई के चरोदा इलाके की रहने वाली 55 साल की महिला ने दम तोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद महिला को भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान उनकी मौत हो गई. महिला की मौत के बाद सैंपल जांच के लिए एम्स भेजा गया था. टेस्ट रिपोर्ट में अब महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. बुधवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने अपने ट्विटर हैंडल में कोरोना से दूसरे मौत की पुष्टि की है.

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहले मौत 29 मार्च को रिकॉड की गई थी.raipur के बीरगांव इलाके के 37 साल के युवक की मौत कोविड-19 संक्रमण की वजह से हुई. जानकारी के मुताबिक पेट दर्ज और सांस की तकलीफ के बाद युवक को राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. इसके बाद युवक की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. पहले मामले के बाद सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चिंता भी जताई थी.

एक दिन में 34 नए मरीज

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. बुधवार को 6 जिलों से 34 नए मरीज मिले हैं. नए केस के बाद अब सूबे में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 627 हो गई हैं, तो वहीं active case455 हो गई है. बता दें कि बलौदाबाजार से 22, कोरिया से 8, बलरामपुर 1, कवर्धा 1, मुंगेली 1 और बिलासपुर से 1 नया मामला सामने आया है.

40 मरीज हुए डिस्चार्ज

कोरोना के मात देने के मामले में छत्तीसगढ़ ने रिकॉर्ड बनाया है. बुधवार को 40 मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है. अलग-अलग अस्पतालों से मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेली से 17, कांकेर से 6, जांजगीर से 2, अंबिकापुर से 3, कोरिया से 2, बिलासपुर से 4 और रायगढ़ से 6 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं. प्रदेश में अब कोरोना को मात देने वालों की संख्या 170 हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *