छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए 52 मरीज़ मिले..जांजगीर में सर्वाधिक 20.. कुल मरीज 489

रायपुर, 4 जून 2020। राज्य में 34 नए कोविड संक्रमित पाए गए हैं। इन चौंतीस में सर्वाधिक 20 जांजगीर से हैं। जबकि महासमुंद से 12 संक्रमित मिले है।कल देर शाम जशपुर और रायगढ़ से से क्रमशः छः और एक संक्रमित मिले थे।
जो आंकड़े राज्य सरकार ने अब से कुछ देर पहले जारी किए हैं उसके अनुसार जांजगीर 20,महासमुंद 12,जशपुर 6,बलौदाबाजार 4, बालोद 3,दुर्ग राजनांदगाँव और रायपुर में दो दो संक्रमित मिले हैं। जबकि रायगढ़ में एक संक्रमित मिला है।
इसी के साथ अच्छी खबर यह भी है कि कल देर रात 19 मरीज़ डिस्चार्ज भी किए गए हैं। इनमें मुंगेली से 15,बेमेतरा से 2 और बालोद बिलासपुर से एक एक मरीज़ शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *