अगवा कर 8 साल की बच्ची से रेप, घर से 20 KM दूर छोड़कर भागा आरोपी

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बेमेतरा (Bemetara) जिले में एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है.  घर के आंगन में सो रही बच्चों का पहले अपहरण किया गया. फिर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया. आरोपी बच्ची को घर से करीब 20 किलोमीटर दूर छोड़कर भाग निकले. ग्रामीणों ने बच्ची को सड़क किनारे देखा था. पूछताछ में बच्ची ने परिजनों को अपने साथ हुई पूरी घटना बताई. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

दरअसल, बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे ग्रामीणों को रोड किनारे एक बच्ची मिली. इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्चे ने अपने साथ हुए वारदात की जानकारी दी जिसके बाद हड़कंप मच गया. फौर asp सहित सभी जिम्मेदार अधिकारी अस्पताल पहुंचे. फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है. एसपी दिव्यांग पटेल ने न्यूज 18 को बताया कि बच्ची ने खुद अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी. फिलहाल, बच्ची की हालत ठीक है और अभी उसका इलाज किया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक बच्ची ने बताया है कि अपहरणकर्ता ट्रक में उसे लेकर गया था और ट्रक से ही उसे छोड़कर चला गया. इस आधार पर बेमेतरा पुलिस चौक-चौराहों में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है.

गृह मंत्री ने की एसपी से बात

मामले की गंभीरता से को देखते हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बेमेतरा एसपी दिव्यांग पटेल से बातचीत कर मामले की जानकारी ली है और जल्द कार्रवाई करने की बात कही है. इधर, देर शाम तक जब कोई नतीजे पर नहीं निकला तक दुर्ग रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा कोतवाली थाना पहुंचे और दिशा निर्देश जारी किए. विशेष टीम बनाकर जांच की बात पुलिस कर रही है. एसपी दिव्यांग पटेल का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है.aaropi की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *