रायपुर : राज्यपाल ने राजभवन में ओपन जिम का किया शुभारंभ

रायपुर, 04 जून 2020

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन परिसर के उद्यान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ओपन जिम का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि इस जिम में सिटअप बोर्ड, सीटिंग स्टैण्डिंग ट्विस्टर, रोवर, सीटेड पुलर, सायकिल इत्यादि उपकरण लगे हुए हैं, जिस पर राजभवन के कर्मचारीगण व्यायाम कर स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *