रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना (Coronavirus) का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा. संक्रमण की रफ्तार हर दिन तेज होती जा रही है. हालात ऐसे हो गए है कि अमूमन रोज 10 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं. इस कड़ी में गुरुवार को सूबे में रिकॉर्ड 93 नए मरीज मिले. मगर 93 का यह रिकॉर्ड कब तक कायम रहेगा इस पर संशय बना हुआ है क्योंकि प्रदेश में कोरोना की धीमी चाल अब तेज हो गई है. गुरुवार को सामने आए नए मामलों में महासमुंद से 19, जशपुर से 19, बिलासपुर से 17, जांजगीर से 09, रायपुर से 06, राजनांदगांव से 06, रायगढ़ से 05, कवर्धा से 04, बलौदाबाजार से 03, गरियाबंद से 03, सूरजपुर से 02 नए मरीज शामिल हैं.
नए मरीजों को मिलाकर प्रदेश में active marijo की संख्या बढ़कर 565 हो गई है, तो वहीं कुल मरीजों की संख्या अब बढ़कर 773 हो चुकी है. गुरुवार को 17 मरीज कोरोना को मात देने में भी सफल हुए जिनमें रायगढ़ से 04, जशपुर से 01, बलरामपुर से 05, कोरिया से 02, सरगुजा से 02 और बिलासपुर से 03 मरीज शामिल हैं.
एक नजर एक्टिव मरीजों की संख्या पर
