जांजगीर-चाम्पा। जिले के पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक के खिलाफ दुष्कर्म के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी पारुल माथुर और अन्य पुलिस अधिकारी, पीड़ित महिला को साथ लेकर कलेक्टरेट पहुंचे और कलेक्टर केबिन का मुआयना किया। पुलिस ने सीसी टीवी के सिस्टम को जब्त किया है।
एसपी पारुल माथुर ने बताया कि घटना के दिन 15 मई को महिला, कलेक्टोरेट पहुंची थी, यह सीसी टीवी में सामने आया है। मामले में कलेक्टोरेट के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। साक्ष्य जुटाने, पीड़िता के कॉल डिटेल भी निकाले जा रहे हैं। एसपी पारुल माथुर ने कहा है कि इन्वेस्टिगेशन की प्रक्रिया चल रही है, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, उसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
