बिलासपुर के युवक की AIIMS में कोरोना से मौत…. कुछ ही घंटों में प्रदेश में दूसरी मौत…. इससे पहले देर रात एक युवती की भी हुई मौत

रायपुर 6 जून 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़े के बीच मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। एम्स में कुछ घंटे के भीतर ही दो कोरोना पॉजेटिव मरीज की मौत हुई है। एक 19 साल की युवती के अलावे 34 साल के एक युवक की भी कोरोना से मौत हुई है। हालांकि दोनों अन्य बीमारी से भी संक्रमित बताये जा रहे थे। एम्स ने ट्वीट कर मौत की पुष्टि की है।

एम्स के मुताबिक कल ही बिलासपुर से युवक को गंभीर हालत में एम्स में शिफ्ट कराया गया था, जहां आज सुबह करीब 11.30 बजे युवक की मौत हो गयी । जानकारी के मुताबिक युवक HIV पॉजेटिव था।

इससे पहले शुक्रवार की रात भी एक 19 साल की युवती की कोरोना से मौत हुई थी। एम्स ने इस मौत की पुष्टि शनिवार की सुबह ट्वीट के जरिये की थी। युवती को 1 जून को रायपुर के एक निजी अस्पताल से एम्स में शिफ्ट किया गया था। शुक्रवार की रात करीब पौने दस बजे युवती की मौत हो गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *