प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 1000 के पार पहुंचा

रायपुर 7 जून 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब एक हजार के पार कर गया है। देर रात से लेकर अभी तक में ही आंकड़ा सवा सौ से ज्यादा नये मरीजों का आ चुका है। देर शाम तक ये संख्या और भी काफी ज्यादा बढने की आशंका है। आज दोपहर में 62 नये मरीजों की जानकारी सामने आयी है। इनमें से राजधानी रायपुर से ही अकेले 36 नये मरीज है। रायपुर के अलावे कबीरधाम से 12, कोरबा से 8 और दुर्ग से तीन, बलरामपुर से 2 और बालौदाबाजार से 1 नये मरीज सामने आये हैं।

इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने देर रात 74 नये मरीजों की पुष्टि की थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कवर्धा से 42,रायपुर से 11,दुर्ग से 6,जशपुर व बलौदाबाजार से 3-3, रायगढ़,महासमुंद,कोरबा व बिलासपुर से 2-2 व बेमेतरा से 1 मरीज मिले थे। रायपुर में कोरोना मरीज के बारे में मिल रही जानकारी के मुताबिक एक डाक्टर व दो लैब टेक्निशियन भी कोरोना की चपेट में आये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *