बिलासपुर। नर्सिंग छात्रा को शादी के बाद बंधक बनाकर प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। नर्सिंग छात्रा की शिकायत पर प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर पर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र की इस वारदात में छात्रा ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में प्रेम का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र में एक पति पर पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
