कोरोना संकट के बाद भी रिकार्ड स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

दिल्ली। कोरोना वायरस ने जहां दुनियाभर की इकानमी को तबाह कर दिया है। ऐसे में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से बढ़ रहा है। ये भारत सरकार के लिए काफी राहतभरी खबर है।
कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच देश के लिए अच्छी खबर है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश का विदेशी पूंजी भंडार 29 मई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान 3.43 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 37 लाख करोड़ों रुपये यानी 493.48 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी से पूंजी भंडार के मामले में एक नया रिकॉर्ड बन गया है।
दरअसल, विदेशी पूंजी भंडार में यह बढ़ोतरी काफी मायने रखती है। ये ऐसे वक्त हुई है जब पूरा देश कोरोना महामारी की वजह से बुरी तरह से प्रभावित है। देश के सेंट्रल बैंक आरबीआई ने जानकारी में बताया कि देश का विदेशी पूंजी भंडार 22 मई को समाप्त हफ्ते के दौरान 490.04 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। साप्ताहिक आधार पर विदेशी पूंजी भंडार का सबसे अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा भंडार 29 मई को समाप्त सप्ताह में 3.50 अरब डॉलर बढ़कर 455.21 अरब डॉलर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *