शिवसेना ने सोनू सूद के काम पर उठाई उंगली

दिल्ली। इन दिनों फिल्म अभिनेता सोनू सूद के काम की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस बीच शिवसेना ने इस कलाकार के नेक काम पर उंगली उठाकर सबका गुस्सा अपने सर ले लिया है।
दरअसल, शिवसेना नेता संजय राउत ने सोनू सूद के नेक काम पर उंगली उठाते हुए उनको भाजपा का एजेंट तक करार दे दिया। संजय राउत ने सोनू सूद पर उंगली उठाते हुए कहा कि वह बेहद चालाकी से महात्मा बनने की कोशिश में जुटे हैं। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में संजय राउत ने लिखा कि,  लॉकडाउन में जब लोगों को कहीं आने-जाने की इजाजत नहीं है तो बिना किसी राजनीतिक दल की मदद के उन्हें बसें कौन उपलब्ध करा रहा है।
राउत ने सोनू सूद पर निशाना साधते हुए कहाकि लॉकडाउन में अचानक एक नया ‘महात्मा’ पैदा हो गया है। राउत यहीं नहीं रूके उन्होंने सोनू सूद पर हमला करते हुए कहाकि सोनू सूद एक अभिनेता हैं और वो पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वो अच्छी एक्टिंग कर रहे हैं। गौरतलब है कि सोनू सूद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने पर भी शिवसेना खफा थी। अब शिवसेना की इस हरकत पर लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *