जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में मार गिराए 9 आतंकी

नई दिल्ली। सोमवार की सुबह भी जवानों की दिन की शुरुआत मुठभेड़ से हुई है. मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों को सफलता भी हाथ लगी है. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के पिंजोरा इलाके में सेना ने 4 आंतकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. पिछले 24 घंटे में सेना ने 9 आतंकवादियों को मार गिराया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित शोपियां के पिंजोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. जहां आंतकी छुपे हुए थे. जिनके साथ मुठभेड़ हुई है. शोपियां जिले में यह दूसरी मुठभेड़ है.

सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों की पहचान पिंजोरा निवासी उमर धोबी, वेहिल निवासी रईस खान, रेबन निवासी सकलैन अमीन और रकपोरा कपरां निवासी वकील अहमद के रूप में की गई है. इससे पहले रेबन इलाके में सुरक्षा बलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के स्वघोषित कमांडर समेत 5 आतंकवादी मारे गए थे. इस तरह 24 घंटे में 9 आतंकी मारे गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *