बिलासपुर – दोस्त को मौत के घाट उतार उसे ढूंढने का नाटक कर रहा था आरोपी…ऐसे हुआ खुलासा

लॉक डाउन के बीच बिलासपुर शहर में एक बड़ी वारदात सामने आई। जहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पैसे के विवाद को लेकर दोस्त ने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया है। शालू पुराने दोस्त ने नशे की हालत में हथौड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थानां क्षेत्र अंतर्गत मंगला के निकट स्थित दीनदयाल कॉलोनी की है,उसलापुर निवासी गुलाब सिंह ठाकुर बिलासपुर जिला न्यायालय में कार्य करता है,उसके साथ दीनदयाल में रहने वाले फूल सिंह भी वही जिला न्यायालय में कार्य करता है,जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और गुलाब सिंह ने फूल सिंह से कुछ पैसे उधार भी लिए थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामला बीती रात्रि का है,बताया जा रहा है कि, बीती देर शाम से दोनों दीनदयाल में रहने वाले फूल सिंह के घर पर शराब का जाम छलकाने के बाद उनके बीच पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हुआ,जिसके बाद तहस में आये फूल सिंह ने हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर गुलाब सिंह को हत्या कर दी व अपने घर पर ही बोरी में रख दिया था, वही कल से घर नही पहुँचने पर गुलाब सिंह के घर वालो ने उसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। काफी मशक्कत के बाद मृतक की लाश उसके मित्र की ही घर से बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर पहुँच जांच की,साथ ही आरोपी फूल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। मृतक के बेटे ने बताया कि किस तरह से हत्या करने के बाद भी उनके पिता के दोस्त उनके साथ ही घूमते फिरते रहे और पूछे जाने पर मृतक की कोई जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *