तब्लीगी जमात से जुड़े 225 मामलों में चार्जशीट दाखिल, इनमें से 47 विदेशियों के खिलाफ

तब्लीगी जमात से जुड़े सवा दो सौ मामलों में पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल की गई है। ये मुकदमे प्रदेश के विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कोविड 19 के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत तब्लीगी जमात से जुड़े कुल 323 मामले प्रदेश भर में दर्ज किए गए थे।

इनमें से 47 मामले विदेश से आए जमातियों के खिलाफ थे। इन पर टूरिस्ट वीजे के गलत इस्तेमाल का भी मामला दर्ज किया गया था।
प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी में कुल 325 विदेशी नागरिक और 2856 भारतीय नागरिक तब्लीगी जमात से जुड़े मिले थे जिनके खिलाफ नामजद मुकदमे दर्ज किए गए थे।
तब्लीगी जमात से जुड़े विदेश के लोगों के खिलाफ दर्ज 47 में से 31 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। बाकी 276 मामलों में से 194 में 5 जून तक चार्जशीट दाखिल की जा चुकी थी।

अप्रैल के अंत में दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज से बड़ी संख्या में तब्लीगी जमात के लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर विभिन्न जिलों में तब्लीगी जमात में शामिल लोगों को चिह्नित कर पहले क्वारंटीन किया गया और फिर गिरफ्तार किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *