पिछले 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 9987 मामले, 266 मरीजों की हुई मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,987 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद देश में कोविड-19 के मामले 2,66,598 हो गए हैं।

भारत में मंगलवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 266 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 7,466 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 1,29,917 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने बताया कि कुल 1,29,215 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *