स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और तेज तर्रार विधायक अजय चंद्राकर के बीच ट्वीटर वार.

रायपुर,9 जून 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भाजपा के तेज तर्रार विधायक अजय चंद्राकर और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के बीच ट्विटर पर जमकर सियासी तीर चले हैं। ट्वीटर इस सियासी तीर का मंच बना है।
पूर्व मंत्री और मौजुदा समय में कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने एक ट्वीट कर कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर तीखा तंज किया। विधायक अजय चंद्राकर ने कटाक्ष करते हुए लिखा –

कहां गए छ.ग. के असफल कोरोना योद्धा(मुख्यमंत्री/मंत्री)?
न कोई ट्वीट, न कोई बयान, न कोई संदेश
प्रेसिडेंट ट्रंप तो वाइट हाउस के ही बंकर में छिपे थे, आप तेरह भी तो अपने बंकर का पता बताइए ???
छ.ग. में पल-पल बढ़ती कोरोना की रफ्तार….
(अप्रत्याशित वृद्धि)”

अजय चंद्राकर ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टैग किया था, जवाब में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव सामने आए और उन्होंने ट्वीट किया-

ऐसा लग रहा है कि अजय चंद्राकर जी दिन रात प्रार्थना कर रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस बढ़ जाएं ताकि कांग्रेस सरकार को कोस सकें। हो सकता है, हर केस बढ़ने पर खुश भी होते हों। लेकिन इन्हें जानकर दुख होगा कि छत्तीसगढ़ की जनता सरकार के साथ मिल कर कोविड से लड़ रही है..”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *