15वें वित्त आयोग के सदस्यों ने व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से चर्चा की

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए 15वें  केन्द्रीय  वित्त आयोग ने आज यहां प्रदेश के उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर सुझाव मांगे। प्रतिनिधियों ने उद्योग क्षेत्र की मजबूती के लिए सड़क और रेल नेटवर्क के विस्तार की जरूरत बताई। उन्होंने बिजली, कोयला और लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक नीतियां बनाने के साथ ही उद्योगों की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समस्या को रेखांकित किया। उन्होंने रायपुर विमानतल को अंतरराष्ट्रीय विमानतल के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया।

माइक्रो, लघु और मध्यम इंटरप्राइजेस के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव आयोग के सामने रखें। उन्होंने कुटीर उद्योगों और हस्तशिल्प के लिए शहरों में अलग से क्षेत्र स्थापित करने की बात कही। उद्योगों को बैंकों द्वारा कर्ज देने की प्रक्रिया में सुधार के साथ ही कुशल मानव संसाधन तैयार करने कौशल विकास प्रशिक्षण का सुझाव भी प्रतिनिधियों ने दिया। उद्योग और व्यापार क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में 15वें वित्त आयोग के चेयरमैन श्री एन.के. सिंह, सदस्यगण, आयोग के अधिकारी और राज्य शासन के वाणिज्य व उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *