किसानों को 20 अगस्त से मिलेगी न्याय योजना की दूसरी किश्त

 रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने आज अपने कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान सीएम भूपेश बघेल के बीच कोरोना संकट, स्कूल, कॉलेज खोलने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि न्याय योजना की दूसरी किश्त 20 अगस्त से किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

इस दौरान यह भी फैसला लिया गया है कि प्रदेश में सभी नागरिकों को घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। वहीं स्कूल कॉलेजों को खोलने के संबंध में कैबिनेट ने फैसला लिया है कि स्कूल, कालेज जुलाई में खोलना सम्भव नहीं है, लेकिन एडमिशन की प्रक्रिया जुलाई से जुलाई से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *