रायपुर : मनरेगा कार्य को लेकर पेंवरो और घोघोपुरी के बीच विवाद खत्म : प्रशासन की समझाईश पर संतुष्ट हुए ग्रामीण

रायपुर. 12 जून 2020

बालोद जिले के गुरूर तहसील के ग्राम पेंवरो और ग्राम घोघोपुरी के बीच विवाद खत्म हो गया है और दोनो गांव के लोग संतुष्ट हैं। अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM), बालोद श्रीमती सिल्ली थॉमस ने बताया कि पेंवरो और घोघोपुरी के सरहदी नाला में मनरेगा कार्य चल रहा था। आज सुबह रेतीला टीला हटाने को लेकर दोनों गांव के रहवासियों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद की जानकारी होने पर प्रशासन और पुलिस की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर भीड़ को हटाया गया। राजस्व अमले द्वारा भूमि का सीमांकन किया गया। एस.डी.एम. ने बताया कि प्रशासन की समझाईश पर अब दोनों गांव के लोग संतुष्ट हैं तथा विवाद खत्म हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *