छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीज का आंकड़ा 1447 पहुंचा…एक ही दिन में सर्वाधिक 95 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज भी हुए….कोरबा में फिर मिले 15 नये मरीज

रायपुर 13 जून 2020। छत्तीसगढ़ में आज 49 नये कोरोना मरीज मिले है। राजधानी रायपुर में आज भी 9 नये पोजेटिव मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 881 हो गयी है। वहीं छत्तीसगढ़ में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1447 हो गयी है। वहीं संक्रमित मरीजो में अब तक 560 पूरी तरह हुए ठीक हो गए है।

हालांकि संक्रमित मरीजों के बीच अच्छी खबर ये रही है कि आज कुल 95 मरीज स्वस्थय भी हुए हैं

जिलेवार मरीजों की संख्या अगर देखें तो कोरबा- 15, जांजगीर- 13, रायपुर- 9, दुर्ग- 3, बलौदाबाजार- 2, बलरामपुर- 2, राजनांदगांव- 1, धमतरी- 1, जशपुर- 1।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *