सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम दर्शन करने पहुंची गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती…लेट नाइट कॉल भी एक्टर ने रिया को ही किया था

मुंबई 15 जून  2020। अब से कुछ देर बाद एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार होगा। सुशांत का शव अभी जुहू के कपूर अस्पताल में ही रखा गया है। अंतिम संस्कार से पहले सुशांत सिंह राजपूत कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती अस्पताल पहुंच गई हैं।

जुहू के कूपर अस्पताल से रिया की कई सारी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सफेद सूट सलवार में दिख रही हैं। उनके चेहरे पर उदासी से साफ पता चल रहा है कि वह सुशांत की मौत से बेहद दुखी हैं। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे लेकिन इन्होंने अपने रिश्ते के बारे में पब्लिकली कभी कोई बयान नहीं दिया था.

सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को कूपर अस्पताल ने रिपोर्ट जारी कर दी है.रिपोर्ट में बताया गया है कि दम घुटने की वजह से उनकी मौत हुई है.उनका दम फांसी पर लटकने की वजह से घुटा है. इस रिपोर्ट को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.सुशांत सिंह पिछले छह महीने से डिप्रेशन से ग्रसित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *