अलविदा सुशांत: श्मशान घाट पहुंचा एक्टर का शव, थोड़ी देर में अंतिम संस्कार

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सुशांत सिंह राजपूत को अंतिम विदाई देने के लिए विले पार्ले के श्मशान घाट पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा टीवी इंडस्ट्री के भी कई कलाकार मौजूद हैं। घाट के बाहर काफी तादाद में लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार की विधि शुरू हो चुकी है। घाट पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता, चचेरे भाई, तीनों बहनें और अन्य करीबी मौजूद हैं।

श्मशान घाट पहुंचा सुशांत का शव

सुशांत सिंह राजपूत का शव कूपर अस्पताल से श्मशान घाट पहुंच गया है। अंतिम संस्कार में करीब 20 लोग शामिल हैं।

सुशांत सिंह राजपूत का शव कूपर अस्पताल से श्मशान घाट लाया जा रहा है। इस बीच मुंबई में हल्की बारिश भी हो रही है। बता दें कि सुशांत का अंतिम संस्कार विले पारले के पवन हंस शमशान घाट में होगा।

सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली एक्टर के बांद्रा स्थित घर से निकल चुकी है। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार में तकरीबन 20 लोग शामिल होंगे। इसके बाद परिजन मीडिया से बातचीत करेंगे।

साल 2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बेहद बुरा साबित हो रहा है। एक के बाद एक कई सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रविवार 14 जून को बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने फांसी लगाकर खुद की जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सुशांत की मौत की वजह को दम घुटना बताया गया है। बता दें कि कुछ ही देर में एक्टर को अंतिम विदाई दी जाएगी। इस बाबत उनके पिता मुंबई पहुंच गए हैं।

पिता और चचेरे भाई पहुंचे घर

सुशांत सिंह राजपूत  के पिता और चचेरे भाई अभिनेता के मुंबई वाले घर पर पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि करीब आधे घंटे के से दोनों घर के अंदर ही हैं। वहीं जानकारी है कि एक्टर का जल्द ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बीते कई महीनों से डिप्रेशन में थे सुशांत

बता दें कि ऐसे में बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह बीते कई महीनों से डिप्रेशन में थे। उनका इलाज भी चल रहा था। 5 दिन पहले भी उनकी बहन ने सुशांत से बात की थी। उस समय उन्होंने अपनी बहन से कहा था की तबियत ठीक नहीं है।

डिप्रेशन की दवाइयां भी नहीं ले रहे सुशांत

वहीं सुशांत सिंह के घर में रहने वाले उनके दोस्तों और नौकर ने भी बताया है कि सुशांत का व्यवहार बीते कुछ दिनों से बदला-बदला सा दिख रहा था। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि सुशांत ने कुछ दिनों से डिप्रेशन की दवाइयां भी नहीं ले रहे थे।

वहीं आपको ये भी बता दें कि डॉक्टरों ने सुशांत सिंह राजपूत के वाइटल ऑर्गन्स को फॉरेंसिक जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा है। जहां शरीर में किसी तरह के ड्रग्स या जहर की मौजूदगी का पता लगाया जाएगा। सुशांत की विसरा रिपोर्ट भी अगले दो-तीन दिनों में आ जाएगी। इसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *