काफी कम वक्त में अपने दमदार अभिनय और प्यारी मुस्कान से हर किसी का दिल जीतने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अलविदा कह दिया। सुशांत की मौत के बाद से हर कोई हैरान परेशान है। अभिनेता की मौत के बाद आज दोपहर में बिहार से मुंबई पहुंचे सुशांत के पिता और परिजन और अब सुशांत के आखिरी सफर की शुरुआत हो गई है। सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा।
पंचतत्व में विलीन हुए सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड के दिग्ग्ज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार सुशांत सिंह राजपूत पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।
विवेक ओबेरॉय, रिया चक्रवर्ती, रणदीप हुड्डा, राजकुमार राव भी मौजूद हैं।
3 इडियट्स का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर सुशांत की मौत को लेकर डिप्रेशन एक बड़ी वजह बताई जा रही है। ऐसे में फिल्म 3 इडियट्स का एक सीन वायरल हो रहा है। इस सीन में डिप्रेशन पर आमिर खान बात करते दिखते हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स भी मौजूद
सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में श्रद्धा कपूर के साथ ही वरुण शर्मा और पत्नि के साथ केदारनाथ फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर मौजूद हैं।
श्मशान गृह में सुशांत सिंह राजपूत की तीनों बहनों के साथ ही अभिनेता के पिता और जीजा भी मौजूद हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड सितारे भी मौके पर मौजूद हैं। इस लिस्ट में रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर, मुकेश छाबड़ा भी मौजूद रहे।
कंगना रनौट ने बॉलीवुड की लगाई क्लास
अभिनेत्री कंगना रनौट ने उन सभी की क्लास लगाई है जो छोटे शहर के लोगों को या बिना गॉड फादर वालों को नीचा दिखाते हैं। कंगना ने सुशांत के साथ ही साथ अपना स्ट्रगल बताया कि कैसे लोग उन्हें मैसेज करते हैं और उकसाते हैं।
सुशांत सिंह का पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंच गया है।
