सोना के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी भी सस्ता हुआ, जानें आज के नये रेट्स

नई दिल्ली. वैश्विक बाजार में गिरावट के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोना-चांदी के भाव (Gold-Silver Rates Today) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहा है. इस बीच यह भी डर है कि कोरोना वायरस (Corona Virus) का दूसरा वेव आ सकता है. यही कारण है सोमवार इक्विटी बाजार को लेकर भी निवेशक सावधान दिखाई.

सोने का नया भाव (Gold Price on 15 June 2020)- सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के भाव में 380 रुपये की गिरावट आई है. इसके बाद अब नया भाव 47,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इसके पहले कारोबारी दिन सोने का भाव 48,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव की बात करें तो इसमें भी आज गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद यह 1,721 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर रहा.

चांदी की कीमतें (Silver Price on 12 June 2020)- इसी प्रकार आज चांदी की कीमतों में ​भी गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज एक किलोग्राम चांदी के भाव में 590 रुपये तक गिरावट, जिसके बाद यह 48,200 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. इसके पहले कारोबारी दिन चांदी का भाव 48,790 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ था. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव 17.26 रुपये प्रति आउंस पर रहा.

क्या आई सोने की कीमतों में गिरावट?
HDFC सिक्योरिटी के सीनियर एनलिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा, ‘इक्विटी इंडेक्स में गिरावट के साथ ही सोमवार को सोने कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई. लगातार बढ़ते मामले के साथ अब कोरोना वायरस के दूसरे वेव की आशंका में आज बाजार में यह गिरावट देखने को मिली.’

गोल्ड ईटीएफ में बढ़ा निवेश
बता दें कि कोरोना वायरस संकट के चलते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मई में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (Gold ETF) में 815 करोड़ रुपए का निवेश आया. इसकी वजह यह है कि निवेशक अब निवेश के सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं. पिछले साल इस श्रेणी का प्रदर्शन अन्य संपत्तियों की तुलना में बेहतर रहा है.

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (Amfi)के ताजा आंकड़ों के अनुसार मई गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध निवेश 815 करोड़ रुपए रहा. अप्रैल में इसमें 731 करोड़ रुपए का निवेश आया था. हालांकि, मार्च में इससे 195 करोड़ रुपए की निकासी हुई थी. इससे पहले फरवरी में इसमें 1,483 करोड़ रुपए और जनवरी में 202 करोड़ रुपए का निवेश आया था. पिछले साल दिसंबर में इसमें 27 करोड़ रुपए और नवंबर में 7.68 करोड़ रुपए का निवेश आया था. अक्टूबर में निवेशकों ने इस श्रेणी से 31.45 करोड़ रुपए की निकासी की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *