कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा, यह सरकार का कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि वह दुखों को दूर करे, न कि लोगों को अभी भी अधिक से अधिक कठिनाई में डाले। सरकार मुनाफाखोरी को कम करने के लिए कुछ नहीं कर रही है।
