रायपुर, 17 जून 2020
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प में शहीद हुए सैनिक छत्तीसगढ़ के निवासी श्री गणेशराम कुंजाम तथा अन्य सेना के जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि इन सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। भारतीय सेना के जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति दी है, मैं उन्हें नमन करती हूं। राज्यपाल ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
