नयी दिल्ली 17 जून 2020। मुख्यमंत्रियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना की चीन के साथ हुई झड़प पर बयान दिया है. पीएम मोदीने कहा का जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि हम किसी को कभी उकसाते नहीं हैं, लेकिन अपनी संप्रभुता और अखंडता से भी कोई समझौता नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि जब भी समय आया है, हमने देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है, अपनी क्षमताओं को साबित किया है. उन्होंने कहा कि मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. हमारे लिए भारत की अखंडता और संप्रुभता सर्वोच्च है और इसकी रक्षा करने से हमें कोई रोक नहीं सकता. इस बारे में किसी भी जरा भी संदेह नहीं होना चाहिए
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘त्याग और तपस्या हमारे चरित्र का हिस्सा है. विक्रम और वीरता भी हमारे चरित्र का हिस्सा है. देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता. इसमें किसी को भी भ्रम नहीं होना चाहिए. भारत शांति चाहता है लेकिन भारत उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम है और हमारे दिवंगत शहीद वीर जवानों के विषय में देश को इस बात का गर्व होगा कि वे मारते-मारते मरे हैं.’
