रायपुर, छत्तीसगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव के खतरे को देखते छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग ने अगले हफ्ते आयोजित किए जाने वाले सभी साक्षात्कार को फिलहाल स्थगित कर दिया है ।
आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत अलग अलग स्ट्रीम के 125 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया था।
लेकिन अब उसे स्थगित कर दिया गया है । साक्षात्कार के लिए नई तारीखों कि घोषणा बाद में जारी की जाएगी । हम आपकों बता दें की आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक प्राध्यापक मनोविज्ञान के कुल 8 पद पर भर्ती के लिए 22 जून को
क्रीडा अधिकारी के 61 पदों के लिए 23 और 24 जून को, ग्रंथपाल के कुल 56 पदों पर भर्ती के लिए 25 और 26 जून को साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। इन सभी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जनवरी और मार्च 2019 में किया गया था ।
