गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप किया तो सनकी आशिक ने गोलियों ने भून दिया….. पहले गोली मारी फिर चाकू से भी गोद दिया…

कोलकाता 21 जून 2020। कोलकाता से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक कॉलेज छात्रा के अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करने के ​चलते युवक ने उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी.  पुलिस के मुताबिक, जयंत हल्दर ने कॉलेज की तीसरे वर्ष की छात्रा प्रियंका पुरकायस्थ की रीजेंट पार्क इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी सुबह 8 बजे प्रियंका के घर में घुसा और गोली मारने के बाद वहां से फरार हो गया.

आरोपी सुबह आठ बजे मृतका के घर में घुस आया और बिना कुछ कहे पास से गोली मार दी और वहां से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ‘दोनों के बीच संबंध थे। लेकिन जब लड़की को ये मालूम हुआ कि व्यक्ति विवाहित है, लड़की ने उससे सारे संबंध तोड़ दिए। इससे आगबबूला प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी

पुलिस ने आरोपी जयंत के मोबाइल टावर लोकेशन को ट्रेस किया जिसके बाद उसे रीजेंट पार्क इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि जांच में यह भी मालूम पड़ा है कि सिर्फ गोली चला कर ही जयंत नहीं रुका, बल्कि उसने प्रियंका को गोली मारने के बाद भी एक धारदार हथियार से बार-बार उस पर वार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *