कल सुबह 11 बजे जारी होंगे दसवीं और बारहवीं बोर्ड के नतीजे

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के परिणाम 23 जून को जारी होंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 23 जून को सवेरे 11 बजे सिविल लाइन स्थित चिप्स कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित पत्रकार-वार्ता में हाईस्कूल, हायर सेकंडरी एवं हायर सेकंडरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे। परीक्षा परिणाम मंडल की

वेबसाइट www.cgbse.nic.in तथा http://results.gov.in/cgresults और www.results.cg.nic.in पर देखे जा सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *