प्रदेश में कोरोना मरीज का आंकड़ा 2400 के करीब…. आज अभी तक 46 कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले… प्रदेश में मौत का आंकड़ा 12 पहुंचा

रायपुर 22 जून 2020। छत्तीसगढ़ में अभी तक 46 नये कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले हैं। राजनांदगांव में विधायक सहित 15 नये कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में आज अभी तक का ये सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं राजधानी रायपुर में 11 नये मरीज मिले हैं। अन्य जिलों की बात करें तो कोरोबा से 6, सूरजपुर से 4, जशपुर से 2, मुंगेली से 2, कवर्धा, बिलासपुर, बलरामपुर और जांजगीर चांपा से एक-एक मरीज मिले हैं।

वहीं 24 घंटे में एक कोरोना पॉजेटिव की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव में 92 वर्षीय कोरोना पॉजेटिव मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 12 पहुंच गया है।

हालांकि ये आंकड़ा देर शाम तक का है, इस आंकड़ों अभी और वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग के फाइनल बुलेटिन में आंकड़ों में बदलाव दिख सकता है। इससे पहले आज राजनांदगांव से कांग्रेस विधायक भी कोरोना पॉजेटिव मिला है। खबर तो ये भी है कि रिपोर्ट आने के कुछ देर पहले तक विधायक ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों संग बैठक की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *