नई दिल्ली. टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) सिर्फ अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से ही नहीं चौंकाते, बल्कि वो निजी जिंदगी में भी लोगों को सरप्राइज देते रहते हैं. हार्दिक पंड्या ने हाल ही में अपने फैंस को सबसे बड़ा सरप्राइज अचानक शादी रचाकर दिया है. पंड्या ने मॉडल नताशा स्टानकोविच से लॉकडाउन के दौरान ही शादी कर ली. यही नहीं वो हार्दिक पंड्या के बच्चे की मां भी बनने वाली हैं.

अब शादी के बाद हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) बिलकुल बदल गए हैं. कभी पार्टियों में नजर आने वाले हार्दिक पंड्या अब किचन में काम करते दिख रहे हैं. मंगलवार को हार्दिक पंड्या ने खुद अपनी फोटो अपलोड की हैं जिसमें वो खाना बनाते दिख रहे हैं.

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपने घरवालों के लिए खाना पकाया और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की. पंड्या ने लिखा, कुछ नया सीखने में कभी देर नहीं होती. पंड्या घर में शेफ का काम.
बता दें शादी के बाद से हार्दिक पंड्या काफी बदले-बदले नजर आ रहे हैं. उनका लुक भी बिलकुल बदल गया है. बालों पर अलग-अलग कलर करने वाले हार्दिक ने अब बाल कटवा लिये हैं और वो चश्मा भी पहनने लगे हैं. यकीनन नताशा से शादी के बाद पंड्या की लाइफस्टाइल भी बदल गई है.
