भिलाई – बीए फाइनल की छात्रा ने की खुदकुशी…

 भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई सेक्टर- 7 से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बीए फाइनल की छात्रा ने आत्मदाह किया है। छात्रा ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने से छात्रा की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई। इधर छात्रा के आत्महत्या की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। वहीं छात्रा के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *