16 बार चाकू गोदकर उतारा था भाजपा नेता को देर रात मौत के घाट…. पुलिस ने दोस्तों को ही हत्या के मामले में किया गिरफ्तार…

बलौदाबाजार 28 जून 2020

एडिशनल एसपी निवेदिता पाल ने बताया कि भक्ति की हत्या में उसके ही मोहल्ले के दोस्त शामिल थे। पूरी घटना आपसी रंजिश से जुड़ी है। पहले भी मृतक भक्ति यादव और आरोपियों के बीच कई बार मार पीट हो चुकी थी, जिसकी वजह से आरोपियों में दिन ब दिन खुन्नस बढ़ती जा रही थी। कल शाम मर्डर के मुख्य आरोपी सूरज वैष्णव, इकबाल ,शाहरुख, रजा, जावेद और राहुल देवार ने देर शाम नशे की हालत में भगवती यादव को जान से मारने की प्लानिग बनायी। प्लान के तहत मृतक भगवती के पड़ोसी सूरज वैष्णव ने उसे फोन कर बुलाया। इस दौरान हत्या के सह आरोपी युवक सूरज के ही घर में छुपे बैठे थे। जैसे ही भक्ति यादव सूरज के घर के पास पहुंचा, सभी आरोपियों ने सूरज को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और आरोपी शाहरुख ने भक्ति यादव के शरीर पर तेज धार चाकू से लगातार 16 से ज्यादा वार कर मौत के घाट उतार दिया।

ये हत्यारे इतने बेखौफ थे कि इस वारदात के एक घंटे के अंदर ही सभी ने संजय कालोनी में रहने वाले घनश्याम साहू के उपर भी चाकू से हमला किया, लेकिन सही समय मे अस्पताल ले जाने की वजह से उसकी जान बच गयी, जिसका इलाज रायपुर में जारी है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार हुए 6 आरोपियों से पूछताछ जारी रखी हुई है ,वही इस मामले में BJP के जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक सनम जांगड़े ने SIT जांच की मांग की है।

।  भाजपा नेता भक्ति यादव की हत्या मामले में पुलिस ने अहम खुलासा किया है। शनिवार की देर रात हुई हत्या के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने 6 हत्यारों को धर दबोचा है, जबकि कुछ और आरोपी की तलाश चल रही है। बलौदाबाजार के सिटी कोतवाली के लोहिया नगर में सरेराह भाजपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने खुलासा किया है कि वारदात की वजह आपसी रंजिश है। घटना को नेता के दोस्तों ने ही मिलकर अंजाम दिया था।

दरअसल हत्या के बाद से जिले में माहौल काफी गरम हो गया था,  एवीबीपी, भाजपा और विहिप नेताओं ने रोड जाम कर दिया था। गरमाती राजनीति के बीच पुलिस पर दवाब बढ़ रहा था, लिहाजा इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को आनन-फानन में गिरफ्तार कर आक्रोश को काफी हद तक शांत करने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *