रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना इलाके में एक नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली है।
14 दिन पहले ही मृतिका की शादी हुई थी। परिजनों के सोने के दौरान खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग के हवाले कर दिया।
पुरानी बस्ती थाना इलाका कंटेनमेंट जोन होने के कारण डीडी नगर थाना की पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
