रायपुर : राज्यपाल ने बिरहोर जनजाति की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली पहली बालिका कुमारी निर्मला को शुभकामनाएं दी

रायपुर, 29 जून 2020

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम झरगांव की अति पिछड़ी जनजाति बिरहोर समाज की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली पहली बालिका कुमारी निर्मला को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सुश्री निर्मला की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राज्यपाल ने कहा है कि कठिन परिस्थितियां होने के बावजूद निर्मला हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर परीक्षा उत्तीर्ण की। इससे समाज के लोगों को प्रेरणा मिलेगी। राज्यपाल ने कहा कि अति पिछड़ी जनजाति आगे आएं और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *