नक्सलियों ने की सहायक आरक्षक की निर्मम हत्या………

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से तड़के सुबह बहुत ही दर्दनाक खबर निकलकर सामने आई है. नक्सलियों ने तीर और टंगिये से वार कर सहायक आरक्षक की निर्मम हत्या कर दी है. इस वारदात को नक्सलियों उस वक्त अंजाम दिया, जब जवान मेडिकल छुट्टी पर घर आया हुआ था. नक्सलियों ने इतनी दर्दनाक मौत दी कि हर कोई देखकर सहम गया. घटना जांगला थाना क्षेत्र का है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात करीब 10 बजे की है. माटवाड़ा निवासी सोमारू पोयाम फरसेगढ़ में सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ था. मेडिकल लीव पर सोमारू घर आया हुआ था. इसकी सूचना नक्सलियों तक पहुंच गई. रात को ही 50 से ज्यादा की संख्या में नक्सली उसके घर आ धमके. नक्सलियों ने सहायक आरक्षक के शरीर पर 6 तीर और टंगिये से तबाड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. बीच-बचाव करने आए सोमारू के पिता को भी एक तीर लगा है और मां भी घायल हो गई है.

बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि सहायक आरक्षक सोमारू पोयाम को 6 तीर और सिर के पीछे हिस्से को टंगिये से मारकर हत्या की गई है. नक्सलियों की यह कायराना हरकत है. जवान मेडिकल लीव पर अपने गांव आया था. पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है, पूरे मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *