एटीएम मशीन लुटने का प्रयास

बिलासपुर : रतनपुर मेनरोड स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में देर रात चार हथियारबंद नकाबपोशों नें एटीएम मशीन लूटने का प्रयास किया। एटीएम में तोड़फोड़ की आवाज से जागे, जागरूक पड़ोसी नें इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के पहुँचते ही तीन नकाबपोश पुलिस पर लाल मिर्च पाउडर डालकर भाग निकले। एक गिरफ्तार आरोपी को लेकर उनके साथियों की तलाश में निकली है। मौके पर टूटा हुआ एटीएम,लाल मिर्च पाउडर, दस्ताने और नकाब पड़ा हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक गिरफ्तार आरोपी के अन्य साथियों को लेकर पुलिस जोगी अमराई गांव में अन्य आरोपियों की तलाश में निकली है। पुलिस उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में नाकाबंदी कर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।खबर लिखे जाने तक अन्य फरार आरोपी, पुलिस की गिरफ्त से दूर थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी आगरा का रहने वाला और उसका ससुराल रतनपुर के निकट ग्राम जोगी अमराई बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *