रायपुर l छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम की उपस्थित में आज रााजीव भवन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के आला पदाधिकारियों के अलावा जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थिति रहे।बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने आज कहा कि प्रदेश के 22 ज़िलों में ज़िला कांग्रेस भवन बनेगें। इसका शिलान्यास सोनिया-राहुल गांधी 20 अगस्त को करेंगे। 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है, उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस भवन बनेंगे।।
छत्तीसगढ़ के 22 जिलों में निर्माण होंगे कांग्रेस भवन…सोनिया गांधी और राहुल गांधी करेंगे शिलान्यास
