उच्च न्यायालय के साथ-साथ महाधिवक्ता कार्यालय का कामकाज 10 जुलाई तक स्थगित

बिलासपुर। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए उच्च न्यायालय का कामकाज 10 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया है. उच्च न्यायालय के साथ रजिस्ट्री के तमाम सेक्शन के साथ महाधिवक्ता कार्यालय को 10 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है.

महाधिवक्ता कार्यालय के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद महाधिवक्ता कार्यालय को 10 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है. इसी के साथ कोरोना संक्रमण और न फैले इसे ध्यान में रखते हुए उच्च न्यायालय और न्यायालय के रजिस्ट्री के तमाम सेक्शन को 10 जुलाई तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है. यह आदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल दीपक कुमार तिवारी ने जारी किया है.

महत्वपूर्ण सुनवाई पर पड़ेगा असर

उच्च न्यायालय के साथ-साथ रजिस्ट्री सेक्शन के तमाम सेक्शन और महाधिवक्ता कार्यालय का कामकाज 10 जुलाई तक ठप रहने से तमाम पक्षों पर असर पड़ेगा. पांच दिनों के दौरान अनेक महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई होनी थी, जिनमें से निजी स्कूलों की फीस को लेकर सोमवार को पालकों का पक्ष सुना जाना था. अब कामकाज स्थगित होने से अगली तारीख का इंतजार करना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *