2500 रुपए दो और कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लो…ऐसे खुली पोल

क्या बिना जांच कराए ही कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट बन सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में हापुड़ रोड स्थित न्यू मेरठ अस्पताल के चिकित्सक तो यही दावा कर रहा है कि रिपोर्ट बन जाएगी, सैंपल की भी जरूरत नहीं, इसके लिए ढाई हजार रुपए देने होंगे और यह रिपोर्ट एक सप्ताह तक मान्य होगी। रिपोर्ट पर प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल की मुहर भी लगी होगी। सीएमओ के निर्देश पर इस मामले में न्यू मेरठ अस्पताल के प्रबंधक के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।2 मिनट 33 सेकेंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति बता रहा है जिसे वहां खड़े लोग डॉक्टर साहब कह रहे हैं कि प्यारेलाल शर्मा अस्पताल से पक्की रिपोर्ट आएगी यह रिपोर्ट एक सप्ताह तक मान्य होगी।उसे कहीं भी ले जा सकते हैं। किसी को भी दिखा सकते हैं। टेस्ट कराओगे तो पॉजिटिव रिपोर्ट आ सकती है और 14 दिन के लिए इलाज और क्वारंटीन होना पड़ सकता है, लेकिन 2500 रुपये देकर रिपोर्ट नेगेटिव ही आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *