अब तक 14 लोगों की प्रदेश में कोरोना से हुई मौत.. देखिये दिन भर का आंकड़ा

रायपुर 5 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ में आज एक ही दिन में 46 नये कोरोना मरीज मिले हैं। इन नये मरीजों के साथ प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब 3200 के पार हो गया है। प्रदेश में अब तक 3207 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं कुल एक्टिव केस प्रदेश में 615 हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 52 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के मिले आंकड़ों के मुताबिक राजधानी रायपुर में आज सर्वाधिक 15 नये मामले आये हैं, वहीं कोरबा से 11, कोरिया से 6, बिलासपुर से 6, सरगुजा से 4, जांजगीर चांपा से 3, रायगढ़ से 2 कोरोना मरीज मिले हैं।

इससे पहले शनिवार को कुल 95 कोरोना मरीज मिले थे। छत्तीसगढ़ में अभी तक कुल 3207 मरीजों में से 2578 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरों में लौट चुके हैं। वहीं अभी तक छत्तीसगढञ में कोरोना संक्रमित 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *