पिछले 24 घंटे में 24,248 नए मामले सामने आए, 425 लोगों की मौत

कोरोना वायरस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 24,248 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 425 लोगों की मौत भी हो गई। भारत में कोरोना वायरस के मामले रविवार को रूस से भी ज्यादा हो गए और वह तीसरे नंबर पर पहुंच गया।

देश में कुल मामले 7 लाख के करीब
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 6,97,413 तक पहुंच चुके हैं। इनमें 2,53,287 सक्रिय मामले हैं। जबकि 4,24,433 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से अब तक देश में 19,693 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *