रायपुर, 06 जुलाई 2020
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून से अब तक 357.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य में सर्वाधिक 539 मिमी वर्षा कोण्डागांव जिले में और सबसे कम 194.5 मिमी वर्षा कबीरधाम जिले में दर्ज हुई है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सरगुजा जिले में 219.0 मिमी, सूरजपुर जिले में 485.0 मिमी, बलरामपुर में 284.6 मिमी, जशपुर में 389.3 मिमी, कोरिया में 322.3 मिमी, रायपुर में 345.2 मिमी और बलौदाबाजार में 309.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
इसी तरह से गरियाबंद में 391.0 मिमी, महासमुंद में 524.4 मिमी, धमतरी में 381.7 मिमी, बि%
