दूल्हा-दुल्‍हन समेत 6 रिश्तेदारों को हुआ कोरोना…. 5 स्टार होटल में हुई थी शादी, 100 से ज्यादा लोग हुए थे शामिल

करनाल 6 जुलाई 2020। शादी में कोरोना का कहर अब पटना के बाद करनाल में भी टूटा है। शादी के बाद दुल्हा-दुल्हन और और 6 रिश्तेदारों की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है, हालांकि शादी में शामिल कई लोगों का टेस्ट होना बाकी है। दरअसल 29 जून को करनाल के 5 सितारा होटल में शादी (Marriage) हुई थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों ने शिरकत की थी। अब खुद दूल्हा-दुल्हन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार के 6 लोग भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, अभी भी कुछ रिश्तेदारों का कोरोना टेस्ट करना बाकी है।

कोरोना की चपेट में आकर दूल्हे के दादा की पहले ही मौत हो गई है। कोरोना पॉजिटिव हुए अन्य लोगों में दूल्हे के चाचा, बुआ भी हैं। ऐसा ही कुछ हरियाणा के करनाल में देखने को मिला। यहां 29 जून को एक 5 सितारा होटल में शादी हुई थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों ने शिरकत की थी। अब खुद दूल्हा-दुल्हन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार के 6 लोग भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, अभी भी कुछ रिश्तेदारों का कोरोना टेस्ट करना बाकी है।

कलेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले करनाल में एक निजी हॉस्पिटल में कोरोना के मरीज पहुंचने के बाद हॉस्पिटल के कई स्टाफ के कर्मचारी और डॉक्टर पॉजिटिव हो गए थे।अब शादी के चलते एक ही घर में दूल्हा-दुल्हन और उनके कई रिश्‍तेदार पॉजिटिव पाए गए हैं।  करनाल में जिले में कुल मिलाकर अभी तक 405 मामले हो गए हैं। जिसमें से 8 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब डेढ़ सौ से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं।

आलम यह है कि शादी के महज तीन दिन बाद ही दूल्हा-दुल्हन को अलग-अलग कर दिया गया। उनको शहर की जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। एक लापरवाही उन पर इस कदर भारी पड़ जाएगी उन्होंने कभी सोचा नहीं था। अब हालत यह कि दोनों को अपना ही घर नसीब नहीं हो पा रहा है।

मेहमानों पर बढ़ा कोरोना का खतरा

पुलिस और जिला प्रशासन अब शादी में शिरकत करने वाले सभी मेहमानों की लिस्ट बना रहा है। साथ ही सभी का एक-एक करके कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। ऐसे में सभी रिश्तेदारों पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *