विश्रामपुरी – धारा 144 लागू, फिर भी शादी में डीजे बज रहा था, दूल्हा, पिता व डीजे वाला गिरफ्तार

कोण्डागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के कुम्हारपारा में रात को डीजे बजाकर नाच गाना करवाने वाले दूल्हा, उसके पिता और डीजे मास्टर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक 28 जून की रात ग्रामीणों ने थाने में शिकायत की थी कि कुम्हारा में मेघनाथ चक्रधारी पुत्र यशकुमार चक्रधारी के विवाह कार्यक्रम में डीजे सिस्टम बजाकर 40-50 लोगों को इकठ्ठा कर नाच गाना करवा रहे हैं। दरअसल क्षेत्र में धारा-144 लागू है। इसलिए विवाह कार्यक्रम की सशर्त अनुमति दी गई थी। लेकिन, प्रतिबंध के बाद भी शादी में लाउड स्पीकर, बाजा, डीज बजाया गया।

विश्रामपुरी. बालेंगा पंचायत के आश्रित ग्राम राहटीपारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी साल की मासूम बच्ची को पहले फांसी पर टांग दिया फिर खुद भी फांसी लगा ली। महिला का कुछ दिनों से मानसिक संतुलन खराब था।
मामला विश्रामपुरी थाना के ग्राम पंचायत बालेंगा के आश्रित ग्राम राहटीपारा का है जहां बीती मंगलवार की रात महिला सतौन मरकाम ने घर पर लगी म्यार की लकड़ी में 3 साल की बेटी को फांसी पर टांग दिया, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। एसपी बालाजीराव खुद  घटनास्थल पर पहुंचे थे।

पति सालभर पहले मजदूरी करने गया था राजस्थान
महिला मजदूरी करती थी और अपनी 2 बेटियों के साथ रहती थी। दूसरी बेटी 6 साल की है। मृतका का पति सालभर पहले राजस्थान काम करने गया है। जो लॉकडाउन में फंस गया है। बगल के कमरे में उनकी सास भी अलग रहती थी। सुबह मृतका की सास ने जब जालीदार खिड़की की तरफ से देखा तो महिला की लाश फंदे पर लटकती हुई दिखाई दी। उसने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। एसपी ने मौके पर जाकर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *